तरैया: प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न गांवों का सम्पर्क टूटा, बाढ़ से अभी भी है परेशानी
तरैया(सारण)। प्रखंड में आए बाढ़ से आम से लेकर खास तक के लोगों का जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।प्रखंड में 19 वे दिन भी बाढ़ का पानी जस का तस है। प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न गांवों एवं बाज़ारो का सम्पर्क अभी भी टूटा हुआ है। जिसमें शीतलपुर बाजार, मठिया बाजार, उसरी बाजार, पचौड़र बाज़ार एवं नारायणपुर बाजार सहित अन्य बाज़ारों का सम्पर्क अभी भी टूटा हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग नाव के सहारे तरैया बाजार आ जा रहे है।पचौड़र बाजार पर अभी भी एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है। जिससे बाजार वासियो को परेशानी हो रही है। वही तरैया से चंचलिया बांध पर जाने वाले रास्ते मे दो फिट पानी बह रहा है।एवं कई जगहों पर सड़क टूट जाने से आने जाने में कठिनाई हो रही है। कोड़र गांव निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि तरैया बाजार आने के लिए मुरलीपुर में सड़क टूट जाने से लगभग कमर से ऊपर तक पानी पार करके आना पर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी जान हथेली पर रख कर बाढ़ के पानी पार करते हुए तरैया पहुँच रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग