अनियंत्रित बेलोरो ने सड़क किनारे ठेला पर भुजा बेच रहे विक्रेता व बाइक चालक को मारी ठोकर, जख्मी
अमनौर(सारण)। एस एच 73 अमनौर सोनहो मुख्य पथ पर खोरी पाकर गोबिंद डीह के पास एक बेलोरो ने ठेला पर भुजा बेेच रहे विक्रेता व बाइक चालक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर उपचार करने के लिए लाये ,जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉ ने छपरा रेफर कर दिया।घायल व्यक्ति अमनौर हरनारायण अगुआन निवासी शीशम तिवारी वही बाइक सवार परसा थाना के मस्तिचक निवासी छोटे लाल बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूजा विक्रेता सड़क किनारे ठेला पर भूंजा लेकर जा रहा था, ग्रामीण सड़क से जैसे स्टेट सड़क पर ठेला लाया, पीछे से बोलेरो गाड़ी ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, बाइक चालक के चपेट में ठेला वाले आ गए,जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए,बेलोरो फरार हो गया । सूचना पाकर एसआई आजाद खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग