छपरा में अबोध बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, एफआईआर दर्ज
छपरा(सारण)। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में साढे तीन वर्ष के एक अबोध बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पीड़ित बच्चे का पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया, हालांकि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। इस मामले में पीड़ित बच्चे के पिता के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा जब अपने घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोस के एक युवक उसे खिलाने के बहाने अपने घर में जाकर बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया। बच्चा जब घर पहुंचा तो, अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग