बिहार में मिले 2884 कोरोना पॉजिटिव केस, 112759 संक्रमितों की संख्या
पटना। बिहार में जानलेवा कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में फिर 2884 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 01 लाख 12 हजार 759 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में 2884 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 01 लाख 12 हजार 759 हो गई है। बिहार में फिलहाल लगभग 31460 एक्टिव मरीज हैं। अबतक लगभग 80 हजार 740 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि