मोतिहारी: पंचायत का तालिबानी फरमान, साइकिल चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंड गांव में घुमाया
मोतिहारी। मोहम्मद बिन तुगलक का शासन भले ही 14वीं सदी में सिमट गया, लेकिन उनके फैसले के तरीके को कुछ लोग आज भी जीवित रखे हुए हैं, जिसे हम तुगलकी फरमान के तौर पर जानते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मोतिहारी में हुआ जहां पंचायत भी उन्हीं की, फैसला भी उन्हीं का, और पंचायत का तुगलकी फरमान ऐसा हुआ कि जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मानो कानून भी इनकी जंजीर में कैद हो गई हो। मामला मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव का है जहां तीन लोगों को गांव वाले ने पकड़ कर पहले पेड़ में बांधा और पिटाई के बाद भीड़ ने तीनों के बाल मुंडवाए। फिर पंचायत में घूमने के लिये छोड़ दिया। भीड़ में कैद तीनों युवकों पर साइकिल चोरी करने का आरोप है। इसीलिए पंचायत वालों ने इन तीनों को पकड़ा और फिर गांव के बीच एक पेड़ में तीनों को बांधा गया। फिर पंचायत वालों ने फैसला सुनाया कि इन तीनों के सिर को आधा- आधा मुंडवाकर छोड़ दिया जाए। यही नहीं, बल्कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे शोसल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। हालांकि इस मामले में न तो थाने में कोई आवेदन पड़ा है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। अब देखना यह है कि इस तरह के फैसले सुनाने वालों को क्या कार्रवाई होती है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग