एकमा में 12 मिले नये कोरोना पॉजिटिव
एकमा (सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन किट से विभिन्न गांवों से आये 87 संदिग्ध बीमार लोगों की जांच प्रशिक्षित एएनएम निर्माला कुमारी व मंजू कुमारी सिन्हा तथा राहुल दूबे द्वारा किया गया। कोरोना जांच में मुबारकपुर, खानपुर, गंजपर व रामा छपरा गांव के एक-एक व्यक्ति तथा रसूलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाये गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मोहब्बत नाथ के मठिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 170 संदिग्ध बीमार लोगों का कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से एएनएम संगीता कुमारी व बीसीएम प्रियंका कुमारी तथा कन्हैया कुमार द्वारा किया गया। जांच के दौरान मोहब्बत नाथ के मठिया गांव की एक बच्ची, एक बच्चा व एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गई है। कोरोना संक्रमितों को अपने घर पर आइसुरक्षित रहने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये है। आवश्यक दवाएं शीघ्र उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिये गये है। वहीं पीएमसीएच में इलाजरत कोरोना पीडित हंसराजपुर गांव निवासी सुरेश महतो की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग भयाक्रांत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग