बाढ़ के पानी एस एच-73 पर बना गड्ढ़ा, वाहनों की लगीं लंबी कतार

मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 जो पटना को सिवान के रास्ते गोपालगंज और यूपी को जोड़ती है उस पर पिछले दो सप्ताह से चंदेश्वर मोड़ के पास बाढ़ के पानी चढ़ जाने पर आवागमन ठप्प हो गया। बड़े वाहन जान जोखिम में डालकर आते जातें रहें। छोटे वाहन का आवागमन ठप्प रहा। बड़े-बड़े वाहनों के जाने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गया है जिससे पानी कम होने के बाद भी वाहनों का आवागमन ठप्प सा हो गया है वही प्रतिदिन दोनों तरफ तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है।

जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही सम्बंधित अधिकारियों का इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत सरकार से मांग किया कि सड़क को चलने लायक बनाया जाए पर अभी तक कोई भी प्रगति नही दिख रहा है।

मंगलवार की सुबह में बालू लदे हाईवा का गुल्ला टूटने से लगा जाम बुधवार की दोपहर तक लगा रहा बाजार क्षेत्र होने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राहकों के आने जाने में परेशानी से आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग