कम्युनिस्ट पार्टी ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया सर्वेक्षण, कहा डबल इंजन सरकार की घोषणाएं फेल
भेल्दी(सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव अवधेश कुमार राय ने बाढ का दौरा कटसा पंचायत के सरपंच रामप्रवेश ठाकुर के साथ किया। चकमान, हरपुर बसंतपुर, जोगनी, परसा आदि गांव का सर्वेक्षण करने के उपरांत कहा कि जनता बाढ़ से त्रस्त हैं और वहां डबल इंजन के सरकार की पोल खुल गई जो सुशासन एवं गरीबों के मसीहा बनने का खोखला दावा करते हैं। बाढ़ पीड़ित और मवेशी धूप में खुले आकाश के नीचे है।लोगों के घर में पानी घुस जाने के कारण चूल्हा बाहर जल रहा है, वह भी खुले आसमान में लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी को फुर्सत नहीं है। उनकी स्थिति का जायजा लेने के लिए और व्यवस्था करने के लिए उनके पास जाए जबकि कई लोगों का घर-बार में गिर चुका है और इसकी सूचना अमनौर बीडीओ को मोबाईल के माध्यम से दिया, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं हुआ और ना किसी प्रकार की बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल पाया। दुर्भाग्य है हमारे ऐसे नेताओं का और पदाधिकारियों का लिए जो इस आपदा की घड़ी में है भी आपने कर्तव्यों को सही से नहीं निभा पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अंचल सचिव सह अमनौर विधानसभा के भाकपा के भावी प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने दर्जनों गांवों में बाढ़ पीड़ितों के बीच चुरा मीठा समेत अन्य सूखा राशन वितरण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग