राम जयपाल कॉलेज में इंटरमीडिएट में नामांकन के छात्रों की उमड़ रही भीड़, छात्र नेता ने सोशल डिस्टेंशिंग फेल होने का लगाया आरोप
छपरा(सारण)। एआईएसएफ के छात्र नेता राहुल कुमार यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच बिहार सरकार के फरमान ने छात्र छात्राओं के जीवन जोखिम में डाल दिया है। ऐसी भयंकर महामारी के बीच छात्र छात्राओं को फार्म भरने और नामांकन के लिए भयंकर बाढ़ के बीच कॉलेज आने को मजबूर हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन और बिहार सरकार जानबूझकर ऐसे मामलों पर अनभिज्ञता जता रही है जो काफी दुखद और शर्मनाक है। इसे जल्द नहीं रोका गया तो सारण जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की भी बाढ़ आनी तय है। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कॉलेज के काउंटर पर छात्रों से सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराने को लेकर काॅलेज प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। साथ इसको लेकर जिला प्रशासन भी मुखदर्शक बना हुआ है। अगर छात्रों के भीड़ से फिजिकल डिस्टेंशिंग का पालन नहीं कराया गया तो कोरोना संक्रमण से छात्र-छात्राओं का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने अविलम्ब सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया अपनाने की मांग किया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग