माँ के स्मृति में सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया
गड़खा(सारण)। बाढ़ के बढ़ते कहर से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। कई समाज सेवी और संगठन समेत जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहयोग किया जा रहा है। ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट, हरपुर कराह बनियापुर की संस्थापक स्व.लीलावती त्रिपाठी की स्मृति में ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पुत्र रमन त्रिपाठी द्वारा शुक्रवार को गड़खा के एक हजार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया गया। छपरा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर तंबू (टेन्ट)लगा कर गुजर बसर कर रहे कोटवा, बाजितपुर, सराय बक्स, महरूआ, कटसा, मोलापुर गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच समिति सदस्य सह गड़खा पंच मनोज राय ने वितरण किया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की व खुश हुए। मौके पर सुनील त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, महेश्वर सिंह, जयप्रकाश, श्यामलाल, लड्डू मंसुरी समेत अन्य समाजसेवियों ने सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग