पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाओ ने हरितालिका व्रत
बनियापुर(सारण)। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाओ ने शुक्रवार को 24 घंटे का निर्जला उपवास रख हरितालिका व्रत (तीज) का अनुष्ठान किया। इस अवसर पर सुबह से ही प्रायः सभी घरो में काफी चहल-पहल रही। व्रत को लेकर नई-नवेली दुल्हन स्नान-ध्यान कर सोलह श्रृंगार करने में जुटी रही। साथ ही सभी सुहागिन महिलाये अखंड सौभाग्य की प्राप्ति को लेकर काफी उत्साहित दिखी। तीज के अवसर पर महादेव और महागौरी की विधि-विधान के साथ वर्तियो ने पूजा-पाठ किया एवं सामर्थ्य के अनुसार अपने पुरोहितों को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल और अनाज का दान किया। वही परिजन पूजन सामग्रियों की खरीददारी को लेकर दोपहर तक काफी व्यस्त रहे। कपड़े, श्रृंगार सामग्री, फल और मिष्ठान की दुकानों पर दोपहर तक खरीददारो की भीड़ जुटी रही। इन सामग्रियों की अच्छी ख़ासी बिक्री को लेकर व्यवसाई वर्ग भी काफी उत्साहित दिखे। हालांकि सुबह से ही तेज हवा की वजह से मौसम सुहाना बना रहा। जिससे व्रतियों को काफी राहत और सकून मिला। इस बीच सुबह से ही विधुत आपूर्ति अनियमित होने के साथ-साथ घण्टो बाधित होने से घरेलू आवश्यक कार्यो के निबटारे में व्रतियों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी। बुजुर्ग महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया की हमलोगों के समय मे प्रायः तीज और जिउतिया को मूसलाधार बारिश होती थी।जिसमे मौसम में ठंडक बने रहने से निर्जला उपवास अनुष्ठान को पूर्ण करने में काफी राहत मिलती थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग