बनियापुर में कोरोना जांच में पॉजिटिव मरीज अगले दिन हुआ निगेटिव, लोगों ने जांच पर उठाया सवाल
संजय सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर(सारण)। कोरोना जांच में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बनियापुर में अब सवाल खड़े होने लगे है। महज एक दिन के अंतराल पर एक ही मरीज का जांच रिपोर्ट का पॉजिटिव और निगेटिव होना लोगों के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तरह के वाक्या से लोग अपने को असहज महशुस कर रहे है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कार्यशैली को लेकर लोगों में असंतोष की भाव दिखने लगे है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि गत 18 अगस्त (मंगलवार) को पुछरी बाजार स्थित हंसराजपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर कैम्प लगाकर दो सौ से अधिक लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी।जिसमें आधा दर्जन लोग पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव लोगों में तीन लोग पूर्णतः संतुष्टि के लिये अगले ही दिन 19 अगस्त को पुनः जांच कराने के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर पहुँच गए। जहाँ तीनों लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसकी सूचना पर हंसराजपुर में पॉजिटिव पाए गए एक अन्य मरीज पुछरी निवासी अजय सिंह उसके अगले दिन यानी 20 अगस्त को अपनी पुनः जांच कराने बनियापुर रेफ़रल अस्पताल पहुँच गए। जहाँ अस्पताल प्रबंधन द्वारा दुबारा जांच करने से इंकार कर दिया गया। जिसको लेकर मरीज पक्ष और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। जहाँ मारपीट तक की स्थिति उतपन्न हो गई। मगर स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद अजय सिंह की पुनः जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। ऐसे में महज एक दो-दिन के अंतराल पर पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट निगेटिव होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर अजय सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह ने मामले की शिकायत डीएम सारण, सिविल सर्जन,सीएम और पीएमओ से की है।
क्या कहते है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए.पी गुप्ता से बात कि गई तो उन्होंने बताया की एक दो दिनो के अंतराल पर जांच रिपोर्ट में अंतर हो सकता है। मगर एक ही मरीज द्वारा नाम और उम्र बदलकर दोबारा जांच कराना गलत है। साथ ही मरीज एवं उसके परिजनों पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग