भाजपा नेता ने बनियापुर के बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। भाजपा नेता आनंद शंकर ने शुक्रवार को बनियापुर विधानसभा अंतर्गत प्रखण्ड के मानोपाली एवं सिसईं पंचायत के कई गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया। साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई।वही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी सहायता तथा राहत पहुंचाने के लिये पार्टी के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद भाजपा नेता ने मेढुका गांव में जमुनिया दास के मठिया प्रांगण में एक बैठक कर शुक्रवार की शाम 05 बजे वर्चुअल तकनीक से होने वाले युवा ज़नसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने का अनुरोध किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. विनायक ओझा जी,शिक्षाविद बृजकिशोर ओझा,स्थानीय मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ओझा, महामंत्री संजय शर्मा, मंगल भूषण सिंह, धर्मेंद्र पटेल ,भाजपा के वरीय नेता मनोज ठाकुर, ई. विकास सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आदर्श पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग