छपरा(सारण)- प्रतिष्ठा कंप्यूटर के द्वारा अपने फ्रेंचाइजियो के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इसके डायरेक्टर रूपेश कुमार सिंह ने बिहार के अपने फ्रेंचाइजियो के एक वर्ष के परफॉर्मेंस के आधार पर पुरस्कार का वितरण किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार बीडीएस कंप्यूटर गारखा को द्वितीय पुरस्कार फैक्ट कंप्यूटर एजुकेशन खैरा सारण को एवं तृतीय पुरस्कार टेक्नोलैब जनता बाजार, चतुर्थ पुरस्कार गायत्री कंप्यूटर नालंदा तथा पांचवा पुरस्कार साहिल कंप्यूटर मोतिहारी को दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरबीएल बैक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह थे। इस अवसर पर बबलू कुमार, कुमारी रितिका एवं अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग