नगरा(सारण)- प्रखंड के खैरा थाना के खैरा गांव में समाजसेवी परमानंद यादव के घर होली मिलन समारोह में मढौरा विधायक जितेंद्र राय शामिल हुए । इस होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया गया। समारोह के आयोजन पर विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द का त्यौहार है सभी लोग मिलजुलकर के मनाएं और आपस में खुशियां बाटे वहीं समाजसेवी परमानंद यादव ने कहा कि खैरा गांव सामाजिक सौहार्द का गांव है यहां सभी लोग आपस में मिलजुल कर सभी त्योहारों को मनाते हैं। इस अवसर पर खैरा पंचायत की सरपंच मालती देवी ,रंजीत कुमार राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग