मांझी बनवार पथ पर अलियासपुर पटखौली को अपराधकर्मियों ने चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी हो
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शुक्रवार को देर शाम मांझी बनवार पथ पर अलियासपुर पटखौली निवासी आशीष चंद्र मिश्रा को अपराधकर्मियों ने चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी हो गया। घायलावस्था में ग्रामीणों द्वारा उसे मांझी पीएचसी लाया। बाद में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी। इस मामले में मांझी पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक सारण जिला भाजपा आईटी सेल का प्रभारी बताया जाता है। घायलावस्था में पुलिस को उसने बताया कि वह सारण के पूर्व एसपी हर किशोर राय का ब्यक्तिगत करीबी रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग