शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे गड़खा के अखिलेश्वर पाठक को सम्मानित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवरा के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए किया गया है।श्री पाठक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गड़खा का भी संचालन करते हैं।उन्हें राष्ट्रपति दरबार हॉल में शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। राज्य में 2 शिक्षकों का सम्मानित करने के लिए चयन हुआ है। जिसमें पाठक के अलावा एक दिव्यांग शिक्षक शामिल हैं।अखिलेश्वर पाठक को अपने समर्पण भाव के लिए शिक्षकों के बीच आदर्श के रूप में जाने जाते हैं।वे जिस विद्यालय में जाते हैं वहां की व्यवस्था में काफी सुधार लाकर जिला के अव्वल विद्यालय घोषित कर देते हैं।कस्तूरबा विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन के अलावा सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरौना में प्रधानाध्यापक रहते हुए 1 एकड़ जमीन भी उन्होंने दान में दिलवाया एवं पौधारोपण भी करवाया। इसके विद्यालय में छात्रों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगती है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था है। विद्यालय में पोषण वाटिका एमडीएम बनाने के लिए किचन के अलावा बच्चों को खाने के लिए एक बड़ा सा हॉल भी बनवाया गया है। खेलने के लिए शेड बनाया गया है।आरओ वाशिंगप्लेटफार्म है।पुस्तक के चयनित होने पर डीईओ अजय कुमार सिंह ने बधाई दी।उन्होंने कहा कि कर्तव्य व ईमानदारी के पुरस्कार प्राप्त किया है। वहीं अखिलेश पाठक ने कहा कि पूरे सारण के लिए गर्व की बात है। नित्यानंद सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह विजय कुमार सिंह भूषण कुमार सिंह शमीम अहमद वीर अभिमन्यु प्रसाद शशिकांत भारती दिनेश कुमार सिंह रामबली सहनी समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग