खैरा थाने की पुलिस ने 182 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाज को किया गिरफ्तार

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान खैरा पुलिस ने जांच कर करवाई करते हुए तीन बाइक से 182 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।उक्त धंधेबाज जलालपुर थाना क्षेत्र जीएस बंगरा गांव निवासी रामेश्वर साह का 19 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार,तथा बनियापुर थाना क्षेत्र के सरैयां हल्दी टोला गांव निवासी मनकेश राम का पुत्र बब्लू कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साढ़ा गांव निवासी शम्भू राय का पुत्र पिंटू कुमार,बनियापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी हरिकिशुन साह का पुत्र विकास कुमार शामिल है। वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान करवाई किया गया है।जिसमे सभी धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग