मारपीट मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के धुपनगर धोबवल गांव निवासी विकास साह की पत्नी गुड़िया देवी ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए हुए आवेदन में कहा गया है कि मेरे द्वार पर सीडर साह का पुत्र अनिल साह,सुनिप साह, अजय साह,विजय साह,भगरशन महतो का पुत्र प्राण महतो,अतिबुल महतो ये सभी लोग आकर गाली गलौज के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग