चतरा और कोहरा पावर सब स्टेशन का सांसद ने किया उद्घाटन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। सारण समाहरणालय में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वी सी के माध्यम से चतरा एवं कोहरा पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि चतरा पावर सबस्टेशन 5.06 करोड़ की लागत से तथा कोहरा पावर सबस्टेशन 7.25 करोड़ की लागत से बना है। मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व के दिनों में चतरा पावर सब स्टेशन के स्थान परिवर्तन की बात सामने आयी थी। मेरे कुछ सहयोगी रहे वहां के लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था और मैंने भी नीचे से लेकर मंत्री स्तर तक प्रयास किया और चतरा पावर सबस्टेशन का स्थान परिवर्तन नहीं होने दिया और अपने सहयोगियों की प्रतिष्ठा बचाने का कार्य किया। भले ही आज वे सहयोगी मेरे साथ नहीं है ,लेकिन चतरा पावर सबस्टेशन वही है| उन्होंने बताया कि चतरा पावर सबस्टेशन तथा कोहरा पावर सब स्टेशन के द्वारा जलालपुर तथा कोहरा, दाउदपुर व आसपास की जगहों को बिजली की आपूर्ति पूरी तरह मिलेगी। लोगों की वर्षों की पुरानी मांग पूरी हुई है। अब बिजली की कोई समस्या नहीं होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग