मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय थाना में मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई| बैठक में समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने की बात कही गई। थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से त्योहारों के इस मौसम में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। मौके पर मुखिया श्रीराम राय, शिवदयाल राय, मुखिया राजेश मिश्रा सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग