मांझी बलिया मोड़ पर पिकअप वाहन से 303 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने की बरामद

संजीव कुमार शर्मा।प्रतिनिधि।
मांझी(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बलिया मोड़ पर जप्त किये गए पिकअप वाहन से करीब 303 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जिसमें किंगफिशर, व्हिस्की, ऑफिसर चॉइस आदि ब्रांड के शराब शामिल हैं। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जाती है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि शराब यूपी के बलिया से पिकअप पर लोड कर सोनपुर ले जाया जा रहा था। शराब व वाहन के साथ गिरफ्तार दो कारोबारी सोनपुर थाना क्षेत्र के हीं पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी पंक्षी राय के पुत्र कंचन कुमार एवं बाला राय के पुत्र राम समुझ राय को पूछताछ व प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें मांझी पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप को जप्त करने के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया था। शराब को वहन में तहखाना बना कर छुपाया गया था। मगर पुलिस की सक्रियता से कारोबारी अपने मकसद में सफल नही हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग