डोर-टू-डोर जाकर सदस्यता अभियान चला रही है आजाद समाज पार्टी
सीवान। महाराजगंज विधान सभा क्षेत्र में भीम आर्मी के आजाद समाज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर सदस्यता अभियान चला रहे है। साथ पार्टी के विचारधारा से भी लोगों को अवगत करा रहे है। पार्टी नेताओं की माने तो हजारों की संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है। भीम आर्मी के कोषाध्यक्ष ने बताया कि आजाद समाज पार्टी से लोगाें को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी को पंचायत एवं बूथ स्तर पर धारदार एवं मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना के पंचायत दक्षिणी साघर सुल्तानपुर के माघर में काशीम अंसारी, डाॅ नन्दलाल पासवान, हसनपुरा में भिखारी राम एवं बुद्धीनाथ महतो, वार्ड सरसैया सम्मीउल्लाह अंसारी, बिलासपुर पंचायत मे अदालत राम डिलर साहेब, अतुल पासवान, मृतूजा अली, एवं रूदल पासवान, नूरूदिन, सूरज पासवान, प्रभात शर्मा के घर पर भीम आर्मी सह आजाद समाज पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकङो की संख्या मे लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। भीम आर्मी सह आजाद समाज पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्धकी, महाराजगंज विधानसभा उपाध्यक्ष राजा पासवान, अध्यक्ष गणेश राम, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू राम, मीडिया प्रभारी बिट्टू पासवान, परमेश्वर महतो, पूर्व सरपंच काशीम खान, राजेश गोडं, सिकेंद्र पासवान, प्रेम महतो, सोनू महतो, जितेंद्र राम, विलास राम, मिन्हाज अहमद, जगलाल साह, सूरज कुमार जाटव, सैफूलाह अंसारी, छविला महतो, विकास गोङ सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महावीरी विजयहाता के छात्रों ने मारी बाजी
सिवान मंडलकारा में 4 साल से मंडलकारा में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत
भोजपुरी गायक विनय गांजा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार