राष्ट्रनायक न्यूज।
दरौंदा (सिवान)। रामा- छपरा गांव के रहनेवाले भोजपुरी गायक विनय शर्मा को दिल्ली में 21 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। उन्हें नारकोटिक्स टीम ने इंद्रपुरी के टोडापुर गांव से गिरफ्तार किया था। इंद्रपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वह एक दशक पहले भोजपुरी गीतकार के रूप में चर्चित हुए थे। उसके कई भोजपुरी और देवी गीत लोगों को सुनने को मिले। गांव के लोग बताते हैं कि वह पांच दिन पहले ही गांव से दिल्ली गया था। लेकिन परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं दी कि वह क्या बिजनेस कर रहा है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। अपना परिवार दिल्ली में ही रखता था। उसके पिता ध्रुव शर्मा घर पर खेती-बारी करते हैं। बताते चलें कि विनय कर्ज से डूबा हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। बताया जाता है कि नेपाल से गांजा लाकर पश्चिम चम्पारण में रखता था और दिल्ली में सप्लाई करता था। थानेदार कैप्टन शहनवाज ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। चूंकि, घटना दिल्ली में हुई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या