कटसा पुल से समीप फंसा दो ओवर लोड ट्रक, लगा महाजाम
भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटसा पुल के समीप दो ओवरलोड ट्रक के फंसने से दिन भर महाजाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार एसएच 722 पर कटसा पुल के समीप वाहन के फंसने से रोड के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इससे रोड से आने-जाने वाले यात्रियों कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगाें की माने तो बाढ़ आने से रोड पर पानी चढ़ गया था। इसलिए रोड कमजोर हो गया है। जिससे इस रोड पर ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण रोड खराब हो रहा है। ऐसे में आये दिन कहीं न कहीं रोड पर बड़े वाहन फंसने के कारण रोड जाम हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग