बाढ़ पीड़ितों के लिए गायत्री परिवार ने खोला चिकित्सा कैम्प
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचरौड़, आकुचक, भटगाईं, मोलनापुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई चिकित्सा शिविर खोला गया। शिविरों के माध्यम से बाढ़ पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता अनुसार मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पचरौड़ में नहर बांध केंवाड़ा के पास स्थित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिलाध्यक्ष एवं गायत्री शक्तिपीठ परसा के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी नंदजी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया था। जिसमें प्रखंड स्तर के सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो की गायत्री परिवार छपरा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन भी काफी मात्रा में वितरण किया गया हैं। तथा आज चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के मौके पर गायत्री परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बाढ़ राहत कार्य में सहयोग करने वाले समस्त चिकित्सकों नाविकों समेत अन्य समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर राजा सिंह, नरेंद्र सिंह, मंटू सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, लालू राय, बालेश्वर राय, राम प्रताप सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग