इसुआपुर के विभिन्न गांवों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। प्रखंड के गोविंदापुर, चकहन, सिसवां गांव में गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा देखते हुए कहा कि लोगों का जीवन बहुत कष्टमय हो गया है और सरकार के तरफ से हाथ खड़ा कर दिया गया है। जो की मानव धर्म के लिए अन्याय पूर्ण है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक सरकार में शामिल पार्टी के लोग जनता को गुमराह कर इनको ठगने का काम करते आ रहें हैं। जनता कि समस्या से इनको कोई मतलब नहीं है। सरकार को केवल वोट बैंक से मतलब है। वह किसी तरह फिर सत्ता में काबिज होना चाहते हैं। बिहार की दशा अब दुर्दशा में बदल गई है, लोगों के पास भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौके पर अमलेश सिंह, मुकेश सिंह, जितेंद्र महतो, बिजेंदर सिंह, रितेश सिंह, अभिषेक शत्रुघ्न पटेल, पिंटू साह, राजू गुंजन सिंह, टूना सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह, विनीत सिंह, सजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग