शहरों में गांव वाली बात कहां ??
गमों की धूप में, साए ढूंढता हूं ।
मै पागल ही हूं,सूरज में तारे ढूढ़ता हूं ।।
शहरों में गांव की, नमी नहीं मिलती ।
वो पेड़ नहीं मिलते, वो जमीं नहीं मिलती ।।
महलों में कांश का, छप्पर ढूंढता हूं ।
मै पागल ही हूं, गुड़ में शक्कर ढूंढता हूं ।।
महानगरों में असली वाले, दोस्त नहीं मिलते ।
इंजेक्शन की सब्जी से, कभी चेहरे नहीं खिलते।।
मै व्यापार के ढेर में, व्यवहार ढूढता हूं ।
मै पागल ही हूं, दुश्मनों में प्यार ढूढता हूं ।।
मॉल मिलते है, मन्दिर नहीं मिलते ।
इस भीड़ भरे शहर में, खुशदिल नहीं मिलते ।।
पत्थरों में दिल के, अहसास ढूढता हूं ।
मै पागल ही हूं, धुएं में सांस ढूढता हूं ।।
और सुनो बसें, भरी है खचाखच ।
एक दूसरे को दाब कर, चले हैं मचामच ।।
पसीने की बदबू में, सुगंध ढूढता हूं ।
मै पागल ही हूं, जो आनंद ढूढता हूं ।।
लेखक कवि एवं कहानीकार:-
जीतेन्द्र कानपुरी ( टैटू वाले)


More Stories
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
अति पिछड़ा वर्ग के 10 जातियों का महागठबंधन को नहीं मिला वोट, महिलाओं के खाते में मिला 10 रूपये बना महागठबंधन के हार का कारक