सरकार के गलत नीतियों के शिकार है नियोजित शिक्षक, हड़ताली शिक्षक धैर्य से डटे रहे, सरकार धैर्य के आगे होगी झुकेगी
अमनौर(सारण)। प्रखंड के नियोजित शिक्षक वेतनमान की मांग को लेकर बीआरसी परिसर अमनौर में 25 वे दिन भी पूर्ण रूप से हड़ताल पर बने रहे। जिससे प्रखंड के सभी विधालयो में पठन पाठन बाधित है। नियोजित शिक्षक इस बार सरकार से आर-पार के मूड में है। इनका कहना है कि सरकार जबतक वेतनमान देने की घोषणा नही करती है। हम सभी शिक्षक एकजुटता के साथ हड़ताल पर बने रहेंगे। गुरुवार को हड़ताली शिक्षको को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य ब्रह्मानन्द पाण्डेय व पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के शिकार है शिक्षक। आप सभी धर्य के साथ अपनी चटानी एकता बनाये रखे, सरकार की हठ जरूर टूटेगा। शिक्षक नेता कमलेश राम ने कहा कि नियोजित शिक्षक का मांग जायज है। सरकार हठ करके बिहार की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय अनुसार सही निर्णय ले अन्यथा शिक्षक उग्र हो गए तो आप भी हड़ताली बन जाइयेगा। हड़ताल की अध्यक्षता शैलेन्द्र यादव, मंच संचालन शम्भूनाथ प्रसाद ने किया। मौके पर नीरज कुमार शर्मा,अनिल सिंह,प्रभात सिंह ब्रजेश कुमार यादव,रवि शंकर कुमार,मनोज कुमार,मो ख़लीलु रहमान,बीरेंद्र राम,मनोरंजन सिंह,महाराणा प्रताप,अल्पना मिश्रा, सरिता कुमारी,नीलम कुमारी,बबिता कुमारी,नरेंद्र शर्मा,गणेश राम,बिकर्मा प्रसाद केसरी,विश्वकर्मा शर्मा,अरुण ओझा,गणेश राम समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग