एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर ऑफिस का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
एकमा(सारण)। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने गुरुवार की देर शाम स्थानीय अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय के अपराध विवरणी पंजी, रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने व वांछित फरार अभियुक्तों व अपराधियों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर सभी अपराध अभिलेखों व पंजियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव सहित परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व फरियादियों की समस्याओ को सुनकर उसे शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अंचल के सभी थाना क्षेत्रों में दिवा व रात्रि गश्ती एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सहित एकमा व सर्किल के अन्य थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग