दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल
एकमा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य सड़क पर गुरुवार को गंजपर गांव के नहर पुलिया के समीप दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा और दो अन्य घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गंजपर गांव निवासी दीपक सिंह व टच सिंह एकमा बाजार से अपना काम निपटा कर गंजपर गांव बाइक से लौट रहे थे। जबकि मांझी की तरफ से हंसराजपुर गांव निवासी रणविजय सिंह व हंसराजपुर टोला गोपाली निवासी सोनू कुमार यादव बाइक पर सवार होकर मांझी की तरफ से एकमा की तर लौट रहे थे। इसी दौरान मांझी-बरौली सड़क पर गंजपर गांव के सड़क नहर पुलिया के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी व स्थानीय निजी चिकित्सालय में जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग