जिला पार्षद ने क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मति की मांग की
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर(सारण)। जिला पार्षद अर्चना सिंह ने डीएम सारण को आवेदन देकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त प्रखंड के मुख्य सड़को के मरम्मति की मांग की मांग की है । डीएम कार्यालय को दिए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि बाढ़ के पानी की तेज धारा से पानापुर से मोरिया होते हुए भगवानपुर बाजार तक ,पानापुर से तुर्की होते हुए भोरहा तक एवं पानापुर से सतजोड़ा बाजार तक जानेवाली सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है जिससे आम लोगो का प्रखंड मुख्यालय से आज भी संपर्क टूटा हुआ है। उन्होंने डीएम से जनहित में इन क्षतिग्रस्त जगहों की मरम्मति की मांग की है ताकि आवागमन सुव्यवस्थित हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग