विद्यालय प्रधान की मृत्यु के बाद वरीय शिक्षिका ने संभाला कार्यभार
अखिलेश्वर पाण्डेय।राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चंदन टोला के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह के मृत्यु के बाद विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षिका राय शारदा रमेश ने शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जलालपुर के निर्देशानुसार ग्रहण किया। विद्यालय प्रधान की मृत्यु के बाद विद्यालय का कार्य प्रभावित था। मौके पर सीआरसीसी प्रभुनाथ पंडित प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल उप सचिव दिलीप कुमार सिंह, वरीय शिक्षक जगलाल हरिजन, सुरेंद्र राम, परशुराम सिंह, संध्या कुमारी, दिवंगत प्रधानाध्यापक के पुत्र अजीत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग