मुहर्रम के अवसर पर पूर्व मुखिया ने दी शुभकामना

मुस्लिम सम्प्रदाय के पवित्र पर्व मुहर्रम को लेकर पूर्व मुखिया छोटा संजय ने प्रखंड के सभी लोगों को मुहर्रम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मशरक तख्त टोला गांव में मस्जिद अवस्थित प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए इबाबत किया ।इस मौके पर पूर्व मुखिया छोटा संजय ने कहां कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर घोषित लाॅक डाउन में किसी भी तरह के धार्मिक या निजी आयोजन पर रोक लगा दिया गया है। इसका हम सबको सम्मान करना है और इसका पालन करते हुए ही पर्व अपने अपने घरों पर ही मनाना है। और यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तों मास्क का प्रयोग जरूर ध्यान से करें। वही युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा कि पर्व कोई भी हों किसी सम्प्रदाय का हों वो समाज को जोड़ता है किसी भी धर्म में यह नही सिखाया जाता है कि आप छोटे हैं और वो बड़ा हैं। अल्लाह के यहां सब एक समान है। पर्व खुशी जाहिर करते का राह दिखाता है। हम सभी को सरकार के निर्देश का पालन करतें हुए घरों पर ही अल्लाह की इबादत करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग