चप्पल खरीदने जा रहा लड़का सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में सदर रेफर

मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली बाढ़ प्रभावित इलाका कुशवाहा टोला से साइकिल से चप्पल खरीदने मशरक बाजार जा रहा लड़का अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में संतोष प्रसाद और दीपक कुमार ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां लड़कें की पहचान बहरौली कुशवाहा टोला निवासी संजय सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई। मामले में इलाज के लिए लाये राहगीर ने बताया कि लड़का साइकिल पर सवार होकर मशरक की तरफ जा रहा था कि पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पर पीएचसी पहुंचे लड़कें के पिता ने बताया कि गांव में बाढ़ आया है जिससे आवागमन का साधन उपलब्ध नही है जिससे वो अपने लड़के के साथ अलग-अलग दो साइकिलों पर सवार होकर बच्चे की जिद पर चप्पल खरीदने मशरक बाजार आ रहें थें कि यदु मोड़ के पास वे आगे हो गए और पीछे लड़का सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की फोन से सूचना मिली तो वे पीएचसी पहुंचे। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने लड़के की हालत गंभीर बनी देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग