मोबाइल दुकान का दरवाजा उखाड़ कर नगद समेत करीब एक लाख रुपये कीमत की मोबाइल सेट की हुई चोरी
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार पर अपराधियों ने शनिवार की रात एक मोबाइल दुकान का दरवाजा उखाड़ कर नगद समेत करीब एक लाख रुपये कीमत की मोबाइल सेट की चोरी कर ली। जानकारी मिलने के बाद जब दुकानदार धनजंय गुप्ता दुकान के अंदर मुआयना किया तो परेशान हो उठे। कई महंगे मोबाइल सेट गायब थे। घटना के बाद से ताजपुर बाजार के दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने बताया कि गुप्ता मोबाइल दुकान से कुछ फलांग की दूरी पर ही पुलिस पिकेट है। जहां पर कई पुलिस कर्मी तैनात हैं। रात में बाजार पर चौकीदार की भी ड्यूटी है। इसके बाद भी यहां चोरी की वारदात होती रहती है। अभी तीन दिन पहले चौक से एक व्यक्ति की बाइक दिनदहाड़े चोरी कर ली गई थी। जिसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात की। हालांकि पुलिस के देर से पहुंचने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग