सुशांत सिंह की हत्या के विरोध में रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे का सुजीत सुजीत पुरी द्वारा किया गया पुतला दहन
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को भाजपा नेता सुजीत सुजीत पुरी द्वारा बिहार के लाल सुशांत सिंह की हत्या के विरोध में मुंबई के रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि आज मुंबई में बिहारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।जिसको लेकर बिहार के लाल सुशांत सिंह को प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर हमारा बिहारी समाज बहुत दुखी हैं। जिस तरह रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत सिंह के मामले में तरह तरह के झूठे बयान दिए जा रहे हैं।इसको लेकर बिहार के लोगो मे आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।आदित्य ठाकरे भी उसी साजिस का हिस्सा है।मुम्बई की सरकार इस मामले को दबाना चाहती है मगर सुशांत सिंह के मौत का मामला दबने वाला नही है। पुतला दहन में उनके साथ अंगद प्यारे, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अरुण शर्मा,अनिल मिश्रा, चन्दन राय,धर्मेन्द्र शर्मा,मन्टू तिवारी, मन्टू कुमार, सुनील तिवारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग