भाजपा नेता आनंद शंकर ने बनियापुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गावों का भ्रमण कर चलाया जन सम्पर्क अभियान

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। रविवार को भाजपा नेता आनंद शंकर ने बनियापुर विधानसभा अंतर्गत पिरौटा, बेरुई, बारोपुर, रेपुरा सहित दर्जन भर से अधिक गांवो का भ्रमण कर जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहाँ काफी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़, महामारी आदि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।जहाँ भाजपा नेता ने लोगों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक बुलंदी के साथ आवाज उठाने की बात कही। साथ ही मोदी-नीतीश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई। वही अपने लक्ष्य और उद्देश्य से लोगों को रूबरू कराया। इस दौरान भाजपा नेता ने कुछ एक जगहों पर बैठक कर लोगों से अपने संकल्प पत्र पर भी चर्चा किया। मौके पर डॉ विजेंद्र सिंह, ई.आर पी सिंह, मधुसूदन सिंह,धर्मेंद्र पटेल, ई. विकास,आदर्श पांडेय,मुनचुन सिंह,भाजपा महामंत्री ज्ञानचंद शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग