आशीष रंजन सिंह प्रदेश भाजपा आईटी सेल क्रीड़ा प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनित
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए छपरा के आशीष रंजन सिंह को आईटी सेल क्रीड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनित करते हुए इस आशय का पत्र भी निर्गत कर दिया। उन्होंने कहा कि आशीष को पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिली हैं। जिसे वह बखूबी निभाएंगे। वही आशीष रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पहली बार कोई प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। जिसे मैं बखूबी निभाउंगा। उधर आशीष को बधाई देते वालो में बिहार प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र, सह संगठन मंत्री शिवनारायण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आदि अन्य शामिल हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी