सड़क मरम्मति को लेकर जदयू नेता ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पानापुर(सारण)। युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर ने बीडीओ मो.सज्जाद को ज्ञापन देकर प्रखंड में आयी बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मति की मांग की है। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बाढ़ से प्रखंड के आधे दर्जन से ज्यादा सड़के क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे लोगो को बाढ़ का जलस्तर में कमी होने के बावजूद परेशानी हो रही है। उन्होंने जनहित में इन क्षतिग्रस्त सड़को की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है ताकि यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग