राजद नेता नागेंद्र कुमार सिंह ने एकमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क
वीरेश सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के भावी राजद प्रत्याशी व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने दर्जनों पंचायतों के गांवों व बाजारों में गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि जब मुझे दाढी-मूंछ भी नहीं आयी थी, तभी से राजनीति में हूं। पूर्व केन्द्रीय स्व. मंत्री रामबहादुर सिंह व पूर्व विधायक रामबहादुर राय के सानिध्य में मैंने राजनीति सिखी है। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, राजद प्रमुख लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव का भी आशीर्वाद व स्नेह मुझे प्राप्त हुआ है। राजद हाईकमान की ओर से भी मुझे चुनाव की तैयारियों में जुटने हेतु निर्देश मिल चुका है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र चनचौरा, एकसार, बसंतपुर, शोभन छपरा, लंगड़ा टोला, गजियापुर, गलिमापुर आदि गांवों के लोगों के मुलाकात करके उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनसे आशीर्वाद लिया। उनहोंने कहा कि एकमा की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान राजद उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बना लिया है। इस अवसर पर राजेश्वर प्रसाद यादव, मुखिया सुब्बा राय, अरुण कुमार सिंह, नंदलाल राय, राजेंद्र प्रसाद, हरेंद्र पटेल आदि भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी आवास पर एक पत्रकार वार्ता में राजद नेता नागेन्द्र कुमार सिंह ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग