दाउदपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाउदपुर के परिसर में मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी सह सचिव डॉ. कुमार गौरव की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की एक बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गए। जिनमें नियमित कम से कम एक एमबीबीएस डॉक्टर एवं अकाउंटेंट की नियुक्ति, रात्रि सेवा की व्यवस्था, फ्रिज की व्यवस्था करने, 24 घण्टे सेवा के साथ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने आदि की मांग शामिल है। बैठक में फरीदा खातून, गीता देवी, प्रभा देवी, भूपेंद्र सिंह, मुक्तिनाथ यादव, सुशील महतो, प्रमिला देवी, अहिल्या कुमारी, शिवपति देवी आदि सदस्य शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग