भटकेशरी व गम्हरिया चंवर में अपराधियों ने ड्राइवर को चाकू मारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर थाना क्षेत्र भटकेशरी व गम्हरिया के चंवर में अपराधियों ने एक ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सोमवार की रात्रि आठ बजे की है। घायल ड्राइवर रूसी गांव के शंकर पंडित बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर शंकर पंडित भटकेशरी बाजार से अपने घर रूसी आ रहे थे कि दो मोटर साईकिल पर सवार करीब पांच के संख्या में अपराधियों ने घटना का अंजाम दिए। वहीं घटना के वक्त बाजार से कुछ दुकानदार अपने घर आ रहे थे जिन लोगों ने अपराधियों को भटकेशरी गांव के समीप एक अपाची पर सवार तीन हमलावरों को पकड़ लिया। तब तक हजारो की तादाद में ग्रामीण अपराधियों को जम कर पिटाई कर पुलिस को सौप दिया। वहीं घायल को ग्रामीणों ने चिकित्सा के लिए रेफरल अस्पताल जलालपुर भेजा। जहां से चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।घटना की सूचना पाकर मौके पर जलालपुर पुलिस पहुंची जहा आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के गाड़ी पर ईटा पत्थर से हमला कर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। वही पकड़े गए तीनों अपराधी बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भुसाव के बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग