मांगों के समर्थन में 10 दिवसीय हड़ताल पर किसान सलाहकार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। किसान सलाहकार संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर माँझी प्रखंड के किसान सलाहकारों ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। किसान सलाहकारों ने प्रखंड मुख्यालय पर बैठक के उपरांत बताया कि सरकार द्वारा बार बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है कि नियमित कर दिया जाएगा। बावजूद इसके आज तक नियमितीकरण का वादा अधूरा ही रह गया है। इस कारण हम लोगों ने निर्णय लिया है। बैठक में सुनील कुमार, दीपक शर्मा, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव दुबे, अजय सिन्हा, सूर्य प्रकाश दुबे, कृष्णा शर्मा, कृष्णा प्रताप शर्मा, राजेश माँझी, जयप्रकाश माँझी, रमेश यादव, श्याम बाबू गुप्ता, अभिषेक कुमार, कामाख्या नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश चन्द्रा, द्वारिका प्रसाद, सरोज प्रसाद आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग