बिहार राज्य निजी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई

संजय पांडेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। बिहार राज्य मान्यता प्राप्त विद्यालय के गैर टेट/सिटेट डीएलएड निजी शिक्षकों की एक बैठक दाउदपुर के निजी विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए निजी शिक्षक संघ के सचिव साकेत कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिस नियमावली को शिक्षक नियोजन में पारित कर डीएलएड शिक्षकों को शामिल किया उसी आधार पर बिहार सरकार द्वारा शिक्षक नियोजन निमावली 2019 में एन आई ओ एस के संसोधन में डीएलएड उतीर्ण शिक्षको को अनुभव और दक्षता के आधार पर शिक्षक नियोजन में शामिल किया जाए। बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष समीर सिंह, रंजीत मेहरा, विकास कुमार, विवेक कुमार, दिनेश सिंह, जितेन्द्र कुमार, कुमारी अनिता, दीपा कुमारी, मुन्ना कुमार, नितेश प्रताप, विनीत आनन्द आदि निजी शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग