अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बच्ची को मारा टक्कर,सदर अस्पताल रेफर

मशरक पीएचसी में मंगलवार की सुबह एक चार साल की बच्ची को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सत्येन्द्र राय के 4 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रुप में हुई। ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने बच्ची के सर पर लगी गहरी चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी हैं उसी वजह से सड़क किनारे रह रहें हैं वही पर सड़क पर जा रही अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार फरार हो गया और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को निजी क्लीनिक में इलाज के बाद पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसे सदर भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग