एकमा विधानसभा को देश के विकसित मानचित्र पर लाना मेरी प्राथमिकता: श्रीकांत यादव

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के अतरसन पंचायत के अतरसन, शिवरी, शिवरी मठिया, मेदु छपरा गांवों में जनसंपर्क के दौरान आम नागरिकों से चुनावी चर्चा करते हुए एकमा विधानसभा क्षेत्र के भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने लोगों से इस बार के चुनाव में एकमा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राजद को वोट देने हेतु अपील की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एकमा को विकसित कर उचित पहचान दिलाकर देश के मानचित्र पर स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त किया। इस अवस पर राष्ट्रीय जनता दल एकमा प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अली, सूचित यादव, सोनू यादव, दीपक यादव, रवि महतो आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग