बालू लदा ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल

मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के पास बालू लदे ट्रक और मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर मे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बीच सड़क पर तड़पता देख देवरिया गांव निवासी मोनू सिंह ने निकटतम निजी शारदा क्लीनिक में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उसकी पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा गांव निवासी अमरजीत नट के 18 वर्षीय पुत्र दीपक नट के रूप में हुई। मामला है कि मोटरसाइकिल सवार युवक मलमलिया से मशरक पूरब टोला गांव निवासी संजय नट के यहां जा रहा था वही बालू लदा ट्रक मशरक की तरफ से सिवान जा रहा था कि देवरिया बाजार पर दोनों मे भिड़ंत हो गई और मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया, वही बालू लदा ट्रक सड़क किनारे गढ़े में गिर गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी और बालू लदे ट्रक को चालक सहित और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग