भेल्दी मुखिया राहुल सिंह ने अपने पंचायत में पशुओं के लिए बांटा आहार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। कोरोना और बाढ़ से त्रस्त ग्रामीणों की हिम्मत अब टूट रही है.ग्रामीणों को सबसे अधिक चिंता अपने पशुओं की होने लगी है। इसको लेकर भेल्दी पंचायत के मुखिया पुत्र सह समाजसेवी राहुल कुमार सिंह द्वारा अपने भेल्दी पंचायत के लगनपुरा गांव में 35 बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के बीच 25 किलो कपिला पशु आहार का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहां की प्रसाशन से लेकर सभी जनता के लिए कुछ कर रहे हैं लेकिन किसी को पशुओं की चिंता नहीं है.उन्होंने यह भी बताया की लगातार अपने पंचायत में आटा, चालक, दाल,चूरा, मीठा,मास्क, साबुन व अन्य सामग्री का वितरण किया गया है।इसे लगातार जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पंकज सिंह, रवि कुमार, विश्वजीत दुबे, धर्मेंद्र सिंह, उज्जवल पांडेय, बिट्टू कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग