100 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मनोपाली चौक से पूरब एक बाइक से दो शराब के धंधेबाज शराब लेकर जा रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने पीछा कर धंधेबाजों को सौ लीटर शराब के साथ धर दबोचा। जिसमें से एक धंधेबाज भागने में सफल रहा। मामले में थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। जिनको पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। धंधेबाज इसुआपुर के डोईला निवासी रामबाबू महतो को 100 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सहाजितपुर निवासी सुरेश चौधरी भागने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पकड़ाए धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग